15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की महंगाई से नहीं मिल रही राहत

सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई भी परिवर्तन नहीं किया है। यह लगातार पांचवां महीना जब पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की महंगाई से नहीं मिल रही राहत

Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की महंगाई से नहीं मिल रही राहत

Petrol Diesel Prices Today: सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई भी परिवर्तन नहीं किया है। यह लगातार पांचवां महीना जब पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थीए जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: मक्के की नई आवक से उत्पादन बढ़ने का अनुमान, घटेंगे दाम

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थीए वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।


यह भी पढ़ें: काजू टुकड़ी 20 रुपए प्रति किलो तक महंगी, हलवाइयों की त्योहारी मांग से दाम चढ़े

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए व डीजल के दाम 97.28 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल के दाम 94.24 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।