5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक दिन की बढ़ोतरी के बाद राहत, पेट्रोल आैर डीजल के दाम रहे स्थिर

आर्इआोसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कोर्इ बदलाव नहीं किया गया है।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Feb 12, 2019

petrol diesel price

एक दिन की बढ़ोतरी के बाद राहत, पेट्रोल आैर डीजल के दाम रहे स्थिर

नर्इ दिल्ली। मंगलवार को पेट्रोल आैर डीजल के दाम में राहत देखने को मिली है। 20 दिन के बाद सोमवार को पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं तीन दिन डीजल के दाम स्थिर रहने के बाद बढ़े थे। लेकिन मंगलवार को पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कोर्इ बदलाव देखने को नहीं मिला है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भी देश के सभी चार महानगरों में वही दाम लागू रहेंगे, जो सोमवार को थे। जानकारों की मानें तो क्रूड आॅयल प्रोडक्शन आैर वेनेजुएला में प्रतिबंध के कारण क्रूड आॅयल के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे स्थानीय स्तर पर पेट्रोल आैर डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि वेनेजुएला भारत के बड़े निर्यातकों में से एक है।

पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ बदलाव
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में कोर्इ बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि सोमवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद पेट्रोल के दाम देश के चार प्रमुख महानगरों नर्इ दिल्ली, कोलकाता, मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में क्रमशः 70.33, 72.44, 75.97 आैर 73 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। अब यही दाम मंगलवार यानि आज भी चुकाने होंगे। आपको बता दें कि सोमवार को पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी 22 जनवरी के बाद देखने को मिली थी।

डीजल के दाम भी रहे स्थिर
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल में कोर्इ बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि सोमवार को डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद नर्इ दिल्ली, कोलकाता आैर मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में डीजल के दाम क्रमशः 65.62, 67.40, 68.71 आैर 69.32 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। अब यही दाम मंगलवार को भी लागू रहेंगे। आपको बता दें सोमवार को डीजल के दाम तीन दिन स्थिर रहने के बाद बढ़े थे।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग