
लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों से नहीं मिली राहत, बढ़ सकते हैं दाम
नर्इ दिल्ली। आज लगातार दूसरे दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोर्इ बदलाव नहीं किया है। इसके पहले लगातार 6 दिनों तक पेट्राेल-डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली थी। कीमतों में काेर्इ बदलाव न होने की सूरत में आज भी पेट्रोल-डीजल का दाम मंगलावार के स्तर पर ही बना हुआ है। दिल्ली में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75.55 रुपए प्रति लीटर बनी हुर्इ है। कोलकाता की बात करें तो यहां पेट्रोल 78.23, मुंबर्इ में 83.12 आैर चेन्नर्इ में 78.40 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। वहीं डीजल की कीमतों में भी आज कोर्इ बदलाव ने होने से दिल्ली में एक लीटर डीजल का दाम 67.38 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 69.93 रुपए प्रति लीटर, मुंबर्इ में 71.52 रुपए प्रति लीटर आैर चेन्नर्इ में 71.12 रुपए प्रति लीटर है। पेट्रोल की कीमताें में अंतिम कटौती मंगलावर को हुर्इ थी जिसमें देश के विभिन्न शहरों में 14 से 18 पैसे प्रति लीटर कम किए गए थे। वहीं इस दिन डीजल में भी 10 से 12 पैसे प्रति लीटर तक कम हुए थे।
पिछले एक माह में कितना सस्ता हुए पेट्रोल-डीजल
बात दें कि मंगलवार को केन्द्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी नहीं होने दिया जाएगा ताकि आम अदमी को थोड़ी राहत मिल सके। गौरतलब है कि अंतिम बार यानी 29 मर्इ को अंतिम बार में पेट्रोल-डीजल की कीमताें में बढ़ोतरी की गर्इ थी। इसके बाद से कीमतों को या ताे स्थिर रखा गया था या फिर इसमें कमी की गर्इ है। 29 मर्इ के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुर्इ कटौती को देखें तो राजधनी दिल्ली में अब तक पेट्रोल के दाम में 2.88 रुपए प्रति लीटर तक कम हुए है। वहीं इस दौरान सबसे अधिक कमी मुंबर्इ में हुआ है जोकि 3.12 रुपए प्रति लीटर है। वहीं सामान अवधि में डीजल की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में डीजल के दाम में 1.93 रुपए प्रति लीटर आैर मुंबर्इ में 2.27 रुपए प्रति लीटर तक कम हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय दबाव से बढ़ सकते हैं दाम
हालांकि पिछले दो दिन में कीमतों में कोर्इ बदलाव ने होना इस बात का संकेत हो सकता है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिले। दरअसल पिछले दो बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गर्इ है। वर्तमान में WTI क्रुड आॅयल के दाम 70.83 डाॅलर प्रति बैरल आैर ब्रेंट क्रुड आॅयल के दाम 76.69 डाॅलर प्रति बैरल है। इसकी सबसे बड़ी वजह र्इरान से तेल न खरीदने की अमरीकी फरमान को बताया जा रहा है।
Published on:
28 Jun 2018 09:09 am
