बीते कई महीने से तेल की कीमतें बढ़ने से आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। मुंबई में पहले ही पेट्रोल के दाम 82 रुपए प्रति लीटर से ऊपर चल रहे हैं। रिसर्च एजेंसी के मुताबिक, यदि क्रूड ऑयल के दाम 80 डॉलर प्रति बैरल के पार जाते हैं तो पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी तय है। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दामों में रोजाना बढ़ोत्तरी होने से पेट्रोल के दामों में बीते 9 महीने में करीब 10 रुपए की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। सरकार भी लोगों को राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती से इनकार कर चुकी है।