
Today Petrol Diesel Rate: आज इतने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर के रेट
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। वास्तव में कच्चे तेल के दाम लगातार गिरने से ऐसा देखने को मिल रहा है। खास बात ये है कि करीब 16 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में 1.68 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.52 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। अगर बात आज यानी शुक्रवार की करें तो पेट्रोल के दाम में 17 पैसे और डीजल 16 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। इस कटौती के बाद आपको अपने महानगर में कितने दाम चुकाने होंगे आइए बताते हैं...
पेट्रोल आज 17 पैसे प्रति लीटर सस्ता
आईओासीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.18 और 72.44 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर मुंबई में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती होने के बाद दाम 75.88 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती, जिसके बाद दाम 72.90 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
| पेट्रोल की कीमत में कटौती | ||
| महानगर | पेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) | कटौती |
| नई दिल्ली | 64.17 | 17 |
| कोलकाता | 72.44 | 17 |
| मुंबई | 75.88 | 16 |
| चेन्नई | 72.90 | 18 |
डीजल 16 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता
वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमतों में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। आंकड़ों की मानें तो आज यानी शुक्रवार को 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 64.17 और 66.09 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमतों में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती होने के बाद दाम क्रमश: 67.28 और 67.88 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
| डीजल के दाम में राहत | ||
| महानगर | डीजल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) | कटौती |
| नई दिल्ली | 64.17 | 16 |
| कोलकाता | 66.09 | 16 |
| मुंबई | 67.28 | 17 |
| चेन्नई | 67.88 | 17 |
29 मई से अब इतना सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल
29 मई से 14 जून तक ऐसे कुछ ही दिन रहे जब पेट्रोल और डीजल के दाम को स्थिर रखा गया है। वर्ना दोनों में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय नई दिल्ली में तब से अब तक पेट्रोल के दाम में 1.68 रुपए और डीजल में 2.52 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जब कोलकाता में पेट्रोल 1.48 और डीजल 2.36 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 75.88 और डीजल 2.60 रुपए प्रति लीटर कम हुआ है। चेन्नई में डीजल के दाम में सबसे अधिक कीमत 2.62 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 1.69 रुपए उप्रति लीटर सस्ता हुआ है।
| 29 मई के बाद से पेट्रोल-डीजल हो गया है इतना सस्ता | ||
| महानगर | पेट्रोल में कटौती (रुपए प्रति लीटर में) | डीजल में कटौती (रुपए प्रति लीटर में) |
| नई दिल्ली | 1.68 | 2.52 |
| कोलकाता | 1.48 | 2.36 |
| मुंबई | 1.59 | 2.60 |
| चेन्नई | 1.69 | 2.62 |
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
14 Jun 2019 10:02 am
Published on:
14 Jun 2019 08:01 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
