4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिन बाद पेट्रोल पर 21 आैर डीजल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती

आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में क्रमशः 21 आैर 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुर्इ है।
2 min read
Google source verification
petrol diesel price

Airplane fuel, petrol prices drop, diesel price, jodhpur news, jodhpur news in hindi

नर्इ दिल्ली। लगातार दो दिन तक पेट्रोल आैर डीजल के दाम स्थिर रहने के बाद देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल पर 21 पैसे आैर डीजल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुर्इ है। जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड आॅयल की कीमतों में कमी आने की वजह से पेट्रोल आैर डीजल के दाम कम हुए हैं। वहीं दूसरी आेर पेट्रोलियम कंपनियां पहले ही इस बात को कह चुकी है कि क्रूड आॅयल के दाम बढ़ते भी हैं तो वो देश के लोगों को राहत देने का काम जारी रखेंगी। आइए आपको भी बताते हैं कि आज इस कटौती के बाद आपको अपने महानगर में पेट्रोल अौर डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे…

पेट्रोल के दाम में 21 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 21 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। इस कटौती के बाद नर्इ दिल्ली आैर चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम क्रमशः 68.44 आैर 71.01 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी आेर कोलकाता आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 70.58 आैर 74.10 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गर्इ है। जिसके बाद नर्इ दिल्ली आैर मुंबर्इ में डीजल के दाम क्रमशः 62.44 आैर 65.34 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। कोलकाता में डीजल के दाम में 21 पैसे प्रति लीटर की कटौती होने के बाद दाम 64.21 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नर्इ में डीजल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 65.91 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

देश के प्रमुख शहरों में ये रहे पेट्रोल-डीजल के दाम









































































































शहरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)
नर्इ दिल्ली68.4462.44
कोलकाता70.5864.21
मुंबर्इ74.1065.34
चेन्नर्इ71.0165.91
जयपुर69.2264.81
जोधपुर68.9964.60
उदयपुर70.4765.98
अलवर69.9365.44
इंदौर71.4563.67
भोपाल71.4663.66
ग्वालियर71.5163.71
रीवा73.2365.30
रायपुर67.1165.59
इलाहाबाद68.9562.33
वाराणसी68.6762.04
लखनऊ68.6061.97
नोएडा68.7362.08
गाजियाबाद68.5661.92
गुड़गांव69.7762.71

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग