9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती, दो दिन के बाद बढ़े डीजल के दाम

नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम हुए 72.93 रुपए प्रति लीटर डीजल में बढ़ोतरी के बाद डीजल कह कीमत हुई 66.31 रुपए सोमवार को पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी और डीजल के दाम रहे थे स्थिर

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Apr 16, 2019

petrol diesel price

पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती, दो दिन के बाद बढ़े डीजल के दाम

नई दिल्ली।पेट्रोल की कीमत में जहां सोमवार को बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं अगले दिन मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में कटौती देखने को मिली है। वहीं डीजल के दाम में दो दिन की स्थिरता के दाम बढ़े हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ गए हैं। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल के दाम में भले ही दाम बढ़ रहे हों, लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूत स्थिति की वजह पेट्रोल के दाम में राहत दी जा रही है। जानकारों की मानें तो देश में इलेक्शन तक पेट्रोल और डीजल के दाम में यही ट्रेंड देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ेंः- जेट एयरवेज ने 18 अप्रैल तक रद्द की अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें , आज होगी बोर्ड बैठक

पेट्रोल की कीमत में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चार प्रमुख महानगर नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.93, 75.95 और 78.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 75.69 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि सोमवार पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

पेट्रोल की कीमत






























महानगरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर)कटौती (पैसे प्रति लीटर)
नई दिल्ली72.935
कोलकाता75.955
मुंबई78.505
चेन्नई75.696

यह भी पढ़ेंः- वित्त वर्ष 2019 में सबसे ज्यादा हो सकता है तेल आयात बिल, पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक

डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद देश के चार प्रमुख महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.31, 68.05, 69.40 और 70.01 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें पिछले दो दिनों से पेट्रोल के दाम में स्थिरता देखने को मिल रही थी।

डीजल की कीमत






























महानगरडीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर)बढ़ोतरी (पैसे प्रति लीटर)
नई दिल्ली66.315
कोलकाता68.055
मुंबई69.405
चेन्नई70.015

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.