
नर्इ दिल्ली। दीपावली से अगले दिन पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में फिर से कटौती की गर्इ है। आज लगभग 20 दिन हो चुके हैं। तब से लेकर अाज तक पेट्रोल आैर डीजल कीमतों में बिल्कुल भी इजाफा नहीं हुआ है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज पेट्रोल की कीमतों में 21 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गर्इ है। वहीं दूसरी आेर से डीजल की कीमतों में 18 पैसे प्रति लीटर की कमी की गर्इ है। आइए आपको भी बताते हैं कि इस कटौती के बाद से आपके शहर में पेट्रोल आैर डीजल के ssदाम में कितने कम हो गए हैं।