
petrol-diesel
नर्इ दिल्ली। क्रूड आॅयल के बढ़ते दाम आैर रुपए के मुकाबले डाॅलर की मजबूती की वजह से आज पेट्रोल आैर डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिला है। पेट्रोल के दाम में 20 दिन के बाद इजाफा देखने को मिला है। जबकि डीजल के दाम में करीब 5 दिन के बाद इजाफा हुआ है। आर्इअोसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले डीजल के दाम में इजाफा 6 फरवरी को हुआ था। वहीं पेट्रोल के दाम में आखिरी बार बढ़ोतरी 22 जनवरी को हुर्इ थी।
पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। इस बढ़ोतरी के बाद देश के चार प्रमुख महानगरों नर्इ दिल्ली, कोलकाता, मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम क्रमशः 70.33, 72.44, 75.97 आैर 73 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। इससे पहले पेट्रोल में आखिरी बार बढ़ोतरी 22 जनवरी को देखने को मिली थी। उसके बाद पेट्रोल के दाम में स्थिरता देखी गर्इ है या फिर कटौती।
डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद नर्इ दिल्ली, कोलकाता आैर मुंबर्इ में डीजल के दाम क्रमशः 65.62, 67.40 आैर 68.71 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नर्इ में डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद वहां पर डीजल के दाम रुपए प्रति 69.32 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि डीजल में आखिरी बार बढ़ोतरी 6 फरवरी को देखने को मिली थी। उस दिन डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गर्इ थी। जानकारों की मानें तो मौजूदा समय में क्रूड आॅयल का प्रोडक्शन कम है। एेसे में स्थानीय स्तर पर पेट्रोल आैर डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Updated on:
11 Feb 2019 08:03 am
Published on:
11 Feb 2019 07:28 am
