23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैस लाइसेंस डिस्ट्रिब्यूशन की खबर से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जोरदार तेजी, शेयरधारकों को हुआ जबरदस्त फायदा

दोपहर दो बजे तक कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 2.63 फीसदी बढ़कर 1021.80 रुपये प्रति शेयर पर था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 10 Jul 2018, 4:11 PM IST

Mukesh Ambani

गैस लाइसेंस डिस्ट्रिब्यूशन की खबर से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जोरदार तेजी, शेयरधारकों को हुआ जबरदस्त फायदा

नर्इ दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार एक के बाद एक धमाके कर रही है। अभी हाल ही में हुए अपने 41वें एजीएम बैठक के बाद जियो के प्रतिद्वंदियों की हालत पतली हुर्इ थी। आज खबर आ रही है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज गैस डिस्ट्रब्यूशन लाइसेंस के लिए नीलामी करने वाली है। इस खबर की असर से रिलायंस के शेयरधारकों की आज खूब कमार्इ हुर्इ है। लाइसेंस नीलामी की खबर आने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2 फीसदी की तेजी दर्ज की गर्इ। बता दें कि अभी रिपोर्ट आर्इ है कि ब्रिटिश पेट्रोलियम के साथ ज्वाइंट वेंचर में रिलायंस इंडस्ट्रीज गैस डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस की नीलामी करने वाले हैं।


चंद मिनटों में ही शेयरधारकों को हुआ करीब 17 हजार करोड़ का फायदा
दोपहर दो बजे तक कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 2.63 फीसदी बढ़कर 1021.80 रुपये प्रति शेयर पर था। मौजूदा समय रिलायंस इंडस्ट्रीज की कुल बाजार पूंजीकरण करीब 6.40 लाख करोड़ रुपये है। इस हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयर धारकों को करीब 16.83 हजार करोड़ रुपये का फायदा हुआ। इस दौरान बीएसर्इ सेंसेक्स के शेयरों में भी 243 अंकों की तेजी देखी गर्इ जिसके बाद ये 36,177 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस हफ्ते सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस नीलामी के 9वें चरण को पूरा करेगी। बिडर्स को ये डील हासिल करने के लिए 70 हजार कारोड़ रुपये से अधिक की बोली लगानी होगी। ये बोली वित्तीय वर्ष 18 तक निवेशित राशि से चार गुना अधिक है। इसके पहले ये 15 से 18 हजार करोड़ रुपये था।


इन लोगों को गैस लाइसेंस से होगा फायदा
क्रिसिल ने साेमवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि इस नीलामी के 9वें चरण से इंडस्ट्री में कर्इ बदलाव देखने को मिल सकता है। सरकार को भी इससे करीब 70 हजार करोड़ रुपये तक के फायदे की उम्मीद है। इस आॅफर के तहत 86 भौगोलिक क्षेत्र के 174 जिलों के करीब 29 फीसदी अाबादी को फायदा मिलेगा। इसमें चेन्नर्इ, कोयंबटूर, विशाखापटनम, आैरंगाबाद आैर भोपाल में सबसे अधिक डिमांड पोटेंशियल है। कर्इ बड़े शहरों में गैस डिस्ट्रिब्यूशन एक फायदे का सौदा साबित हो रहा है एेसे में इनके लाइसेंस की नीलामी से अधिक कमार्इ की उम्मीद है। हालांकि बिडर्स उन जगहों को अधिक तवज्जो दे सकते है जहां पहले से ही पाइपलाइन की सुविधा है।