30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Currency News update: 9 पैसे की तेजी के साथ रुपया 74.38 प्रति डॉलर पर हुआ बंद

मुद्रा बाजार में रुपया 74.44 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.31 के उच्च स्तर पर और 74.49 के निम्न स्तर तक आने के बाद अंत में प्रति डॉलर नौ पैसे की तेजी के साथ 74.38 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sonu Sharma

•

Updated: 29 Jul 2021, 5:52 PM IST

RUPEE GAIN BY 9 PAISA

Indian rupee gains 9 paise to close at 74.38 per dollar

मुंबई|रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 9 पैसे की तेजी के साथ 74.38 पर बंद हुआ। यह यूएस फेड नीति के फैसले के दो दिन पहले अाई के गिरावट के तौर पर देखा जा रहा है। विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार जुलाई महीने की समाप्ति और यूएस फेड के नीतिगत फैसले आने से पहले रुपये में उठापटक चल रही है।

READ MORE:- राकेश झुनझुनवाला को Akasa Airline के लिए Aditya Ghosh का मिला साथ, इंडिगो को पहुंचा चुके है ऊंचाइयों पर

विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 74.44 पर खुला और पूरे दिन के दौरान इंट्रा-डे हाई 74.31 पर और 74.49 के निचले स्तर पर आके रुका। रुपया 74.38 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद से 9 पैसे अधिक है।

मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.47 पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा, "महीने के अंत में दो दिनों की मामूली कमजोरी के बाद भारतीय रुपये में तेजी आई है।" इस सप्ताह अब तक रुपया 74.30 से 74.50 के दायरे में मजबूत हो रहा है, एक स्पष्ट दिशा पाने के लिए रुपया एक नए ट्रिगर की तलाश में।

"निवेशकों का ध्यान आज की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक पर रहेगा। हमें आज डॉलर के क्रॉस पर कोई सार्थक कदम नहीं दिख रहा है क्योंकि परिणाम आधी रात को आएंगे और निवेशकों की नजरे तब तक टिकी रहेंगी। इस बीच डॉलर इंडेक्स, जो छह मुद्राओं की एक टोकरी के मुकाबले ग्रीनबैक की ताकत का अनुमान लगाता है, 0.07 प्रतिशत बढ़कर 92.49 हो गया।

READ MORE:- Airtel Prepaid Recharge Plan 2021: एयरटेल ने बंद किया 49 रुपए वाला प्लान, अब देने होंगे ज्यादा पैसे

घरेलू इक्विटी बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 135.05 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,443.71 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी (NSE NIFTY) 37.05 अंक यानि 0.24 प्रतिशत गिरकर 15,709.40 पर बंद हुआ। वायदा कारोबार में वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.77 प्रतिशत से बढ़कर 75.05 डॉलर प्रति बैरल हो गया।