
सेसेक्स 87 आैर निफ्टी 33 अंकों की बढ़त के साथ खुला, नए आयाम पर पहुंच सकता है निफ्टी
नर्इ दिल्ली। सोमवार को निफ्टी ने पहली बार 11500 के जादुर्इ अंकों को छुआ था। जो मंगलवार को आगे बढ़ रहा है। जानकारों का मानना है कि आज निफ्टी 11600 के अंकों को पार सकता है। जो एक नया रिकाॅर्ड होगा। मंगलवार को बात करें तो निफ्टी में शुरूआती बढ़त 33.30 अंकों की बढ़त दिखार्इ दे रही है। जो कारोबार जारी रहने तक 100 तक पहुंच सकती है। वहीं सेंसेक्स में 86.80 अंकों की बढ़त दिखार्इ दे रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि निफ्टी आैर सेंसेक्स किस अंक पर खुले हैं।
11600 अंकों को छू सकता है निफ्टी
आज निफ्टी 11500 के अंकों तक पहुंच सकता है। इसकी वजह है कि मंगलवार को जब बाजार खुला तो निफ्टी को 33.30 अंकों की बढ़त के साथ खुला है। जिसकी वजह से 0.29 फीसदी के साथ निफ्टी 11585.05 पर कारोबार करता हुआ दिखार्इ दिया। जानकारों की मानें तो निफ्टी की बढ़त 100 अंकों की पहुंचती है जिससे निफ्टी 11600 अंकों के अागे बढ़ सकता है। जिससे निवेशकों को काफी फायदा होगा।
सेंसेक्स को मिली बढ़त
वहीं दूसरी आेर सेंसेक्स को बढ़त मिली हुर्इ दिखार्इ दी है। एक्सपर्ट का मानना है कि यह बढ़त पूरे दिन दिखार्इ दे सकती है। आंकड़ों की बात करें तो तो सेंसेक्स में 86.80 अंकों की दिखार्इ दी है। जिसकी वजह से सेंसेक्स 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 38365.55 पर कारोबार करता हुआ दिखार्इ दिया है। जानकारों की मानें तो सेंसेक्स में लगातार वृद्घि हो रही है। उम्मीद लगार्इ जा रही है कि सेंसेक्स की यह 250 अंकों की दिखार्इ दे सकती है।
कल एेसा रहा था कारोबार
देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दिखार्इ दी थी। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 330.87 अंकों की तेजी के साथ 38,278.75 पर और निफ्टी 81.00 अंकों की तेजी के साथ 11,551.75 पर बंद हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 127.19 अंकों की तेजी के साथ 38,075.07 पर खुला और 330.87 अंकों या 0.87 फीसदी तेजी के साथ 38,278.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,340.69 के ऊपरी और 38,050.69 के निचले स्तर को छुआ।

Published on:
21 Aug 2018 09:23 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
