4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेंसेक्स 151 अंकों की गिरावट के साथ हुआ बंद, निफ्टी 10889 पर पहुंचा

सेंसेक्स 151.45 अंकों की गिरावट के साथ 36395.03 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी 54.80 अंकों की गिरावट के साथ 10888.80 पर बंद हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Feb 11, 2019

Sensex

सेंसेक्स 151 अंकों की गिरावट के साथ हुआ बंद, निफ्टी 10889 पर पहुंचा

नर्इ दिल्ली। आज शेयर बाजार में बिकवाली का दौर देखने को मिला। जिसकी वजह से सेंसेक्स 151 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी 55 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई स्मॉल कैप आैर मिडकैप में भारी गिरावट देखने को मिली। आॅटो, कैपिटल गुड्स आैर फार्मा सेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिली। गिरावट वाले शेयर्स में केआरबील आैर अपोलो हाॅस्पिटल को सबसे ज्यादा नुकसान हुअा। वहीं फायदे वाले शेयर्स में टाटा स्टील तीसरे स्थान पर रहे।

सेंसेक्स आैर निफ्टी में गिरावट
आज शेयर बाजार में सुबह से ही गिरावट देखने को मिली है। बांबे स्टाॅक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 151.45 अंकों की गिरावट के साथ 36395.03 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक 54.80 अंकों की गिरावट के साथ 10888.80 पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉल कैप 206.28 आैर बीएसई मिड-कैप 211.26 अंकों की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेक्टोरियज इंडेक्स में भारी गिरावट
अगर बात सेक्टोरियल इंडेक्स की करें तो हेल्थकेयर सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। हेल्थकेयर 262.93, आॅटो 237.14, कैपिटल गुड्स 246.13, बैंक एक्सचेंज 134.75, तेल और गैस 191.84 आैर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 102.39 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। जबकि आईटी सेक्टर 31.33 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं टेक 19.24 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

गिरावट आैर बढ़त वाले शेयर्स
अगर बात गिरावट वाले शेयर्स की बात करें तो केआबीएल 10.64, अपोलो हाॅस्पिटल 10.62, पीसी ज्वेलर 10.01, ग्रेफाइट 9.99 आैर आर्इआर्इएफएल 9.89 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं दूसरी आेर फायदे वाले शेयर्स में एमर्इजीएच 14.65, सन टीवी 10.37, टाटा स्टील 6.69 आैर डीबीएल में 5.59 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग