5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिन की मजबूती के बाद तीसरे दिन सेंसेक्स सपाट बंद, निफ्टी में देखने को मिली गिरावट

सेंसेक्स सपाट होकर 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, वहीं दूसरी आेर निफ्टी गिरावट के साथ 11,130 के आसपास बंद हुआ।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jul 25, 2018

BSE

दो दिन की मजबूती के बाद तीसरे दिन सेंसेक्स सपाट बंद, निफ्टी में देखने को मिली गिरावट

नर्इ दिल्ली। सप्ताह के शुरूआती दो दिन शेयर बाजार की तेजी के बाद तीसरे दिन कुछ खास धमाल नहीं मच सका। बुधवार को सेंसेक्स ने जहां आखिरी एक घंटे में सारी बढ़त को गंवा दिया वहीं निफ्टी भी गिरावट के साथ बंद हुआ। आंकड़ों की माने तो सेंसेक्स सपाट होकर 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं दूसरी आेर निफ्टी गिरावट के साथ 11,130 के आसपास बंद हुआ। आइए आपको भी बताते हैं पूरे दिन सेंसक्स आैर निफ्टी में किस तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिले।

पहले मिडकैप आैर स्माॅलकैप शेयर्स की बात
पहले बात मिडकैप आैर स्मॉलकैप शेयरों की करें तो दोनों ही भारी दबाव में नजर आए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी गिरकर 15,645 के स्तर पर जाकर रुका। जबकि कारोबार के दौरान बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 15,766.3 तक पहुंचा था। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स सपाट होकर 18,505 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 18,609 तक पहुंचा था। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 16,255 के स्तर पर आकर बंद हुआ। आज के कारोबार में बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 16,322 तक पहुंचा था।


एेसा रहा बाजारों का हाल
बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 33 अंक की बढ़त के साथ 36,858 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 2 अंक की गिरावट के साथ 11,132 के स्तर पर बंद हुआ है। जबकि दोनों ही पिछले दो दिनों से धमाल मचाए हुए थे। सेंसेक्स पिछले दो दिनों से नए रिकाॅर्ड को छू रहा था। लेकिन बुधवार को आखिरी घंटे में सेंसेक्स ने सारी बढ़त को गंवा दिया।

हरे निशान पर खुले थे बाजार
बुधवार को देश के शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले थे। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.40 बजे 32.37 अंकों की बढ़त के साथ 36,857.47 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 2.20 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11,136.50 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 102.96 अंकों की बढ़त के साथ 36,928.06 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.1 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11,148.40 पर खुला।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग