script

सेंसेक्स में 150 अंकों की गिरावट, निफ्टी 10891 अंकों पर, टाटा स्टील के शेयर में उछाल

Published: Feb 11, 2019 09:47:35 am

Submitted by:

Saurabh Sharma

सेंसेकस 118.36 अंकों की गिरावट के साथ 36428.12 अंकों पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 48.85 अंकों की गिरावट के साथ 10894.75 अंकों पर कारोबार कर रही है।

Sensex

सेंसेक्स में 150 अंकों की गिरावट, निफ्टी 10891 अंकों पर, टाटा स्टील के शेयर में उछाल

नर्इ दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार एक बार फिर से बड़ी गिरावट की आेर बढ़ रहा है। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 140 आैर निफ्टी 54 अंकों की गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। बीएसर्इ का मिडकैप दबाव में दिखार्इ दे रहा है। वहीं दूसरी आेर टाटा स्टील के शेयर्स में बढ़त देखने को मिल रही है। इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार करीब 425 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं सिलसिला सोमवार को भी देखने को मिल रहा है।

शेयर बाजार में गिरावट
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बांबे स्टाॅक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेकस 118.36 अंकों की गिरावट के साथ 36428.12 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक 48.85 अंकों की गिरावट के साथ 10894.75 अंकों पर कारोबार कर रही है। इससे पहले आज सेंसेक्स 57.32 अंकों की बढ़त के साथ 36603.80 अंकों पर खुला था। वहीं निफ्टी 4.05 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 10939.55 अंकों पर खुला था। बीएसर्इ स्माॅलकैप 10.31 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बीएसर्इ मिडकैप 12.11 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

आॅटो सेक्टर में गिरावट
वहीं दूसरी आेर टाटा मोटर्स की गिरावट आैर तिमाही नतीजों का असर आॅटो सेक्टर में साफ देखने को मिल रहा है। बीएसर्इ आॅटो 75.02 अंकों की गिरावट पर है। वहीं बैंक निफ्टी 53.90 अंक, कैपिटल गुड्स 14.73, हेल्थकेयर 35.65 आैर तेल और गैस सेक्टर 20.57 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी आेर बैंक एक्सचेंज सेक्टर में 55.52 अंकाें की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 49.23, एफएमसीजी 43.61, टेक, आर्इटी आैर मेटन सेक्टर सपाट नजर आ रहे हैं।

टाटा स्टील के शेयर्स में उछाल
वहीं अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में आज फिर से बढ़त देखने को मिल रही है। अनिल अंबानी के गैरकानूनी रूप से शेयर्स की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवार्इ के बयान से शेयर्स में उछाल देखने को मिला है। मौजूदा समय में रिलायंस नेवल के शेयर्स में 5.10 फीसदी की बढ़त है। वहीं टाटा स्टील के शेयर्स में 9.67 अंकों की बढ़त है।

ट्रेंडिंग वीडियो