5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स में 54 अंकों की गिरावट, निफ्टी 11035 पर बंद

सेंसेक्स में 53.99 अंकों की गिरावट के साथ 36671.43 अंकों पर बंद हुआ है। निफ्टी 22.80 अंकों की गिरावट के साथ 11035.40 अंकों पर बंद हुआ है।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Mar 08, 2019

Sensex

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स में 54 अंकों की गिरावट, निफ्टी 11035 पर बंद

नई दिल्ली। ऑयल कंपनियों और मेटल सेक्टर में भारी गिरावट आने से शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। जहां सेंसेक्स में करीब 54 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 11035 अंकों पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉलकैप और बीएसई मिडकैप दोनों गिरावट के साथ बंद हुए हैं। अगर बात गिरावट वाले शेयरों की करें तो टाटा और विप्रो के शेयरों में 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।

शेयर बाजार में गिरावट
आज शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। मौजूदा समय में बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 53.99 अंकों की गिरावट के साथ 36671.43 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 22.80 अंकों की गिरावट के साथ 11035.40 अंकों पर बंद हुआ है। बीएसई स्मॉल कैप और बीएसई मिड-कैप की बात करें तो दोनों क्रमश: 19.89 और 32.95 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट
अगर बात सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, बीएसई एफएमसीजी और बीएसई हेल्थकेयर को छोड़कर सभी लाल निशान पर बंद हुए हैं। तीनों ही क्रमश: 70.73, 1.47 और 7.08 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं मेटल और ऑयल कंपनियों के शेयरों में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। दोनों क्रमश: 198.31 और 126.32 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। ऑटो सेक्टर 109.15, बैंक एक्सचेंज 66.51, बैंक निफ्टी 88.40, कैपिटल गुड्स 91.74, बीएसई आईटी 109.22 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

इन शेयरों में ज्यादा गिरावट
गिरावट वाले शेयरों में विप्रो और टाटा मोटर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। टाटा मोटर्स के शेयरों में 4.54 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं विप्रो के शेयरों में 4.18 फीसदी की गिरावट आई है। एचसीएल 2.66, टाटा स्टील 2.48, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 2.37 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं बढ़त वाले शेयर्स में एनटीपीसी 3.97 फीसदी की सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग