4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स में 367 अंकों की गिरावट, निफ्टी में 124 अंकों की गिरावट

सेंसेक्स में मामूली गिरावट के बाद अब भारी गिरावट देखने को मिली। 367 अंकों की गिरावट के बाद अब सेंसेक्स 35,734.01 पर पहुंच गया है। निफ्टी में 124 अंकों की गिरावट देखने को मिली, जिसके साथ यह 10,745.05 अंकों पर पहुंच गया है।
2 min read
Google source verification
Sensex

गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली बढ़त

नर्इ दिल्ली। साल के दूसरे दिन सेंसेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी आेर निफ्टी भी भारी दबाव में दिखार्इ दे रहा है। मंगलवार को भी कुछ एेसा ही देखने को मिला था। शुरूआती कारोबार के दबाव में रहने के बाद अच्छी खरीदारी देखने को मिली थी। बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। बुधवार को सेंसेक्स 56.13 अंकों की गिरावट के साथ 36198.44 अंकों पर खुला था। इस मामूली गिरावट के बाद अब सेंसेक्स में भारी गिरावट देखने को मिली। वैश्विक संकेतों और चुनावी उलझनों से बाजार सहम गया है। 367 अंकों की गिरावट के बाद अब सेंसेक्स 35,734.01 पर पहुंच गया है। निफ्टी में भी बुधवार को मामूली गिरावट देखने को मिली। आज सुबह निफ्टी 10869.05 अंकों पर खुला था। लेकिन अब निफ्टी में 124 अंकों की गिरावट देखने को मिली, जिसके साथ यह 10,745.05 अंकों पर पहुंच गया है। दूसरी आेर बीएसर्इ मिडकैप आैर बीएसर्इ स्माॅलकैप मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। एनएसर्इ मिडकैप भी 0.38 फीसदी अंकों की गिरावट के साथ है। आइए आपको भी बताते हैं कि सेंसेक्स आैर निफ्टी मौजूदा समय में किस आेर बढ़ रहा है…


आज सुबह लाल निशान पर पहुंच बाजार

आज सुबह शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बांबे स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 144.63 अंकों की गिरावट के साथ 36109.94 अंकों पर कारोबार कर रहा था। वहीं दूसरी आेर नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक 4.45 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 10858.10 अंकों पर कारोबारी स्तर पर था। बीएसर्इ स्माॅलकैप 11.97 आैर बीएसर्इ मिडकैप 28.74 अंकों की बढ़त बनाए हुए थे। वहीं एनएसर्इ मिडकैप 0.22 फीसदी की बिकवाली के दौर से गुजर रहा था।


सुबह के सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज सुबह तीन ही एेसे सेक्टर दिखार्इ दिए जो लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। आॅटो 48.13 अंक, बैंक एक्सचेंज 24.63 आैर मेटल 65.05 अंकों की गिरावट के साथ खुला था। वहीं दूसरी आेर बैंक निफ्टी 232.20 अंकों की भारी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। आॅयल एवं गैस कंपनियों में 3.78 अंकों की मामूली बढ़त दिखार्इ दे रही थी। आर्इटी सेक्टर में 14.61 अंकों की बढ़त दिखार्इ दी।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग