
सेंसेक्स 36406 के स्तर पर पहुंचा, निफ्टी में दिख रही है गिरावट
नर्इ दिल्ली। रुपए की सपाट चाल आैर क्रूड आॅयल के गिरे दाम की वजह से आज शेयर बाजार में थोड़ी राहत दिखार्इ दे रही है। सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर सेंसेक्स 10.69 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 36405.72 अंकों पर कारोबार कर रहा था। वहीं दूसरी आेर निफ्टी 9.10 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 10879.70 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले आज सुबह 9 बजे सेंसेक्स आज 75.23 अंकों की बढ़त के साथ 36470.26 अंकों पर खुला था। जबकि निफ्टी 5.60 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 10894.40 अंकों पर खुला। वैसे 9 बजकर 20 मिनट पर खबर लिखे जाने के दौरान सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों हरे निशान पर लौट गए हैं।
सेंसेक्स आैर निफ्टी हरे निशान पर
मौजूदा समय में सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आज सेंसेक्स 17.42 अंकों की बढ़त के साथ 36412.45 अंकाें पर कारोबार कर रहा हैै। वहीं निफ्टी 7.75 अंकों की बढ़त के साथ 10896.55 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बीएसई स्मॉल कैप 10.64 आैर बीएसई मिड-कैप 15.61 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
सेक्टोरियल इंडेक्स में बढ़त
वहीं बात सेक्टोरियल इंडेक्स की करें तो ऑटो आैर कंज्यूमर ड्यूरेबल में बढ़त देखपे को मिल रही है। जहां आॅटो 91.92 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल 94.13 अंकों पर है। मेटल में 52.67 अंकों की बढ़त दिखार्इ दे रही है। एफएमसीजी 48.71, कैपिटल गुड्स 56.79 आैर आईटी सेक्टर 34.36 अंकों की बढ़त के साथ दिखार्इ दे रहा है। बैंक निफ्टी 66.60 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बढ़त वाले शेयर्स की बात करें तो शंकरा, क्वालिटी, पिंड, आर्इएल इंफ्रा, आैर अपोलो हाॅस्पिटल में बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं गिरावट वाले शेयर्स में जीएनएफसी, ग्रेफाइट, रिलायंस कैपिटल, शारदा काॅर्प आैर जेट एयरवेज के शेयर्स में गिरावट देखने को मिल रही है।
Published on:
12 Feb 2019 09:38 am
