
मौद्रिक समीक्षा की बैठक के आंकड़े आने से शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी की सपाट शुरूआत
नई दिल्ली। आरबीबाई की मौद्रिक समीक्षा की बैठक खत्म होने से पहले आज शेयर बाजार दबाव में दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सपाट स्तर पर कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां सेंसेक्स में मात्र 22 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी में 5 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। जानकारों की मानें तो आरबीआई इस बैठक में ब्याज दरों में 25 बेसिस अंकों में कटौती कर सकता है। आपको बता दें कि बुधवार को स्काईमेट की मानसून का अनुमान बाजार सेंटीमेंट के विपरीत चला गया था। जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट दिखाई दी थी।
सेंसेक्स और निफ्टी में दबाव
मौद्रिक समीक्षा के आंकड़े आने के करीब दो घंटे पहले शेयर बाजार में दबाव बढऩा शुरू हो गया है। बांबे स्टॉक एसचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 22.35 अंकों की बढ़त के साथ 38899.47 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 4.95 अंकों की बढ़त के साथ 11648.90 अंकों के कारोबारी स्तर पर है। बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप भी दबाव में कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीएसई स्मॉलकैप 2.44 अंकों की गिरावट के साथ है। वहीं दूसरी ओर बीएसई मिडकैप 28.48 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आईटी और मेटल सेक्टर में बड़ी गिरावट
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आईटी और मेटल सेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आईटी सेक्टर 136.34 अंकों की गिरावट के साथ और मेटल 87.84 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं ऑयल और गैस सेक्टर में 80.44 अंकों की गिरावट दिखाई दे रही हैै वहीं दूसरी ओर कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में 116.73 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं ऑटो सेक्टर 92.48 की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। कैपिटल गुड्स और फार्मा सेक्टर भी बड़ी बढ़त के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
04 Apr 2019 10:02 am
