सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी और टेक को छोड़ सभी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कैपिटल गुड्स 1065.92 अंकों की बढ़त के साथ है। वहीं बैंक एक्सचेंज और बैंक निफ्टी क्रमश: 996.78 और 919.10 अंकों पर कारोबार करते दिख रहे हैं। ऑटो सेक्टर में भी जान दिखाई दे रही है। ऑटो सेक्टर आज सुबह ही 472.64 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 822.30, एफएमसीजी 575.30, हेल्थकेयर 74.55, मेटल 180.44, तेल और गैस 456.22, पीएसयू 120.34 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार होता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर आईटी में 210.03 और टेक में 92.30 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है।