दो सप्ताह में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल की वेबसाइट के आंकड़ों को खंगाला तो पेट्रोल और डीजल के दाम में 9 सितंबर के बाद से दो रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। पहले बात पेट्रोल की करें तो देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में क्रमश: 2.20, 2.16, 2.17 और 2.32 रुपए प्रति लीटा का इजाफा हो चुका है। वहीं बात डीजल की करें तो समान अवधि में देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में क्रमश: 1.84, 1.85, 1.96 और 197 रुपए प्रति का इजाफा हुआ है।