ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक सभी में तीन गुना छूट
वहीं दूसरी ओर ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेलर्स भ छूट दे रहे हैं। ऑफलाइन रिटेलर्स जहां 10 से 30 फीसदी तक की छूट दे रहे हैं, वहीं अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन रिटेलर्स 10 से 80 फीसदी तक की छूट प्रदान कर रहे हैं। दिल्ली स्थित कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( सीएआईटी ) के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि मंदी के मद्देनजर पिछले साल की तुलना में इस साल छूट कहीं अधिक है। खंडेलवाल ने कहा, "पिछले साल छूट औसतन पांच से 10 फीसदी तक थी, जबकि इस साल यह 10 से 30 फीसदी तक दी जा रही है।"