करीब 7 लाख करोड़ रुपए का फायदा
शुक्रवार को कारोबारी सत्र समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 1921 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार बंद होने के बाद बांबे स्टॉक एक्सचेंज का मार्केट कैप 1,45,37,378.01 करोड़ रुपए हो गया था। जबकि गुरुवार को बाजार बंद होने पर मार्केट कैप 1,38,54,439.41 करोड़ रुपए था। अगर दोनों मार्केट कैप के अंतर को देखें तो 6,82,939 करोड़ रुपए हो गया था। यही बाजार निवेशकों का मुनाफा भी है। जानकारों की मानें तो इस बढ़त का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। आपको बता दें कि बीते कई दिनों मार्केट में काफी गिरावट देखने को मिल रही थी।