उधर, खुदरा कारोबारी दिल्ली-एनसीआर में 50-75 रुपए प्रति किलो प्याज बेचने लगे हैं। दिल्ली में शुक्रवार को प्याज की आवक 1,026 टन थी, राजेंद्र शर्मा ने कहा कि पूरी दिल्ली की खपत तकरीबन 3,000 टन रोजाना है, लेकिन कीमत बढ़ने से खपत पर भी असर पड़ा है और यह 2,500 टन रह गई है।