
Share market closed with rise after 2 days, Nifty crossed 12100
नई दिल्ली। लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। जहां सेंसेक्स 236 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी 76 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है। सुबह की बढ़त को देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसका कारण आईटी और टेक सेक्टर्स में गिरावट देखने को मिली। दोनों सपाट स्तर पर बंद हुएै। वहीं दूसरी ओर ऑयल सेक्टर भी 100 अंकों की बढ़त से नीचे पर बंद हुए। गेल इंडिया के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं यस बैंक के शेयरों में करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। छोटी कंपनियों के इंडेक्स से निराशा हाथ लगी और मझौली कंपनियों का इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुआ।
शेयर बाजार हरे निशान पर बंद
आज शेयर बाजार दो दिनों की गिरावट के बाद हरे निशान पर बंद हुआ है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 236.52 अंकों की बढ़त के साथ 41216.14 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 76.40 अंकों की बढ़त के साथ 12107.90 अंकों पर बंद हुआ है। बीएसई स्मॉल कैप 26.38 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं बीएसई मिड-कैप 54.92 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप 15 अंकों की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ है।
बैंकिंग सेक्टर में तेजी
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंकिंग सेक्टर में तेजी देखने को मिली है। बैंक एक्सचेंज 285.18 और बैंक निफ्टी 242.45 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 165.63 अंकों की बढ़त देखने को मिली है। बीएसई ऑटो 89.76, कैपिटल गुड्स 16.02बीएसई हेल्थकेयर 92.91, बीएसई आईटी 1.00, बीएसई मेटल 89.47, तेल और गैस 58.06, बीएसई पीएसयू 34.40 और बीएसई टेक 2 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं बीएसई एफएमसीजी 29.05 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बात बढत वाले शेयरों की बात करें तो गेल इंडिया के शेयरों में 6.03 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं जेएसडब्ल्यु स्टील 3.90 फीसदी, भारती इंफ्राटेल 3.75 फीसदी, एनटीपीसी 2.95 फीसदी और मारुति सुजुकी इंडिया 2.04 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं गिरावट वाले शेयरों में यस बैंक के शेयरो 1.86 फीसदी, नेस्ले इंडिया 1.08 फीसदी, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन 0.92 फीसदी, भारती एयरटेल 0.82 फीसदी और महिंद्रा एंड महिन्द्रा 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
Updated on:
11 Feb 2020 05:01 pm
Published on:
11 Feb 2020 05:00 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
