5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजार को नहीं भाया आरबीआई का फैसला, 192 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 11,600 के नीचे

आरबीआई के फैसले के बाद बैंक निफ्टी 30 हजार के नीचे फिसला। सेंसेक्स 192 अंकों की बढ़त के साथ और निफ्टी 46 अंकों की गिरावट के साथा बंद हुआ। अधिकतर सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान पर बंद।
2 min read
Google source verification
Share Market

बाजार को नहीं भाया आरबीआई का फैसला, 192 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 11,600 के नीचे

नई दिल्ली।भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आरबीआई ने रेपो रेट में 25 आधार अंक यानी 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। इसके बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सेंसेक्स 192 अंक लुढ़ककर 38,684 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निफ्टी भी 46 अंकों की गिरावट के साथ 11,598 के स्तर पर बंद हुआ।


लाल निशान पर मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स

बुधवार सत्र के कारोबार के बाद मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 73 अंक लुढ़ककर 14,912 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का ही मिडकैप इंडेक्स 56 अंकों की गिरावट के साथ 15,377 के स्तर पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स की बात करें तो इसमें भी 69 अंकों की गिरावट दर्ज की गई जिसके बाद यह 18,067 के स्तर पर बंद हुआ।


बैंक निफ्टी भी 30 हजार के नीचे फिसला

पूरे दिन के कारोबार के बाद सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो ऑटो और फार्मा सेक्टर के अतिरिक्त बाकी सभी सेक्टर्स भी लाल निशान पर बंद हुए। गिरावट वाले सेक्टर्स में कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, ऑयल एंड गैस, पीएसयू और टेक सेक्टर्स शामिल हैं। बैंक निफ्टी भी 30,000 के स्तर से फिसल चुका है। बैंक निफ्टी 194 अंकों की गिरावट के साथ 29,899 के स्तर पद बंद हुआ।


क्या रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स की बात करें तो इंडिया हाउसिंग फाइनेंस, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, जी एंटरटेनमेंट और एशियन पेन्ट्स के स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली। इनमें 1.26 फीसदी से लेकर 2.71 फीसदी तक तेजी दर्ज की गई। वहीं, गिरावट वाले स्टॉक्स की बात करें तो इसमें टीसीएस, इंडसइंड बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, एचसीएल टेक्नोलॉजी और यस बैंक में स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की गई। इनमें 1.51 फीसदी से लेकर 3.14 फीसदी तक की गिरावट रही।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग