मुुंबर्इ। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी से हुर्इ। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 11400 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं सेंसेक्स में भी करीब 100 अंकों की तेजी देखी जा रही है। बीएसर्इ सेंसेक्स 110 अंक उछलकर 37755 के स्तर पर आैर निफ्टी 30 अंकों की बढ़त के साथ 11386 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में 654 शेयर्स में बढ़त आैर 352 शेयर्स में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं 67 शेयर्स में कोर्इ बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। एक्सिस बैंक, एशियन पेन्ट्स, जी एंटरटेनमेंट, टाइटन, हीरो मोटोकाॅर्प, एचडीएफसी के स्टाॅक्स में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं इंडसइंड बैंक, जेट एयरवेज, एलएंडटी आैर टीसीएस के स्टाॅक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।