6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चांदी के दामों में दूसरे दिन भी गिरावट, सोने रहा स्थिर

वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी तथा स्थानीय जेवराती मांग में सुस्ती के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
2 min read
Google source verification
Gold and silver

चांदी के दामों में दूसरे दिन भी गिरावट, सोने रहा स्थिर

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी तथा स्थानीय जेवराती मांग में सुस्ती के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 31,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। चांदी 160 रुपए फिसलकर 41,190 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 2.25 डॉलर की बढ़त में 1,281.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमरीकी सोना वायदा 5.70 डॉलर की तेजी के साथ 1,284.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी 0.06 डॉलर मजबूत होकर 16.58 डॉलर प्रति औंस रही। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमरीका और चीन के बीच व्यापार युद्ध गहराने से सोने में तेजी आयी है। हालांकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत रहने से पीली धातु की बढ़त सीमित रही।

देश की 3 सबसे बड़ी तेल कपंनियां दे रही है बिजनेस करने का बड़ा मौका, पेट्रोल पंप खोल कर सकते हैं करोड़ो में कमार्इ

स्थानीय बाजार में सुस्त रही सोने की मांग

स्थानीय बाजार में पीली धातु की मांग सुस्त रही। इस कारण सोना स्टैंडर्ड गत कारोबारी दिवस के 31,800 रुपए प्रति दस ग्राम तथा सोना बिटुर 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये के भाव बिकी। औद्योगिक मांग उतरने से चांदी में नरमी रही। चांदी हाजिर 160 रुपए लुढ़ककर 06 जून के बाद के निचले स्तर 41,190 रुपए प्रति किलोग्राम और चाँदी वायदा 65 रुपए की गिरावट के साथ 40,135 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी लगातार दूसरे दिन टूटी है।

तमिलनाडु के बाद अब आेडिशा में बढ़ी वेदांता की मुश्किलें, 52 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंची कंपनी

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,800

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,650

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 41,190

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 40,135

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :77,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

यहां मिलते हैं सबसे महंगे गोलगप्पे, खासियत एेसी कि बिना खाए नहीं रह पाएंगे आप

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग