
Share market closed at green mark, Sensex close to 48400 points
नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली है। सेंसेक्स करीब 750 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 50 14,762 अंकों पर बंद हो गया। वास्तव में अमरीका में जल्द ही राहत पैकेज की घोषणा संभव है, जिसकी वजह से बांड बाजार ठंडा पड़ गया है। जिससे शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर भारत के जीडीपी के आंकड़े और ऑटो सेल्स के आंकड़े अच्छे देखने को मिल रहे हैं। साथ ही क्रूड ऑयल के दाम में तेजी आने से ऑयल कंपनियों और पॉवर कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है।
शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी
आज शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 749.85 अंकों की तेजी के साथ 49,849.84 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 232.40 अंकों की तेजी के साथ 14,761.55 अंकों पर बंद हुआ है। बीएसई स्मॉल कैप 323.74, बीएसई मिड-कैप 291.68 और विदेशी निवेशकों का इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप 416.30 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए हैं।
सेक्टोरल इंडेक्स में जबरदस्त तेजी
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीएसई ऑटो 532.36, बैंक एक्सचेंज 635.25, बैंक निफ्टी 492.40, कैपिटल गुड्स 317.32, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 504.03, बीएसई एफएमसीजी 126.42, बीएसई हेल्थकेयर 276.98, बीएसई आईटी 302.65, बीएसई मेटल 285, तेल और गैस 300.54, बीएसई पीएसयू 181.74 और बीएसई टेक 87.99 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ है।
बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बात बढ़त वाले शेयर्स की बात करें तो पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में 6.04 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं ओएनजीसी का शेयर 5.45 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। ग्रासिम इंडस्ट्रीज 5.43 फीसदी, यूपीएल 5.17 फीसदी, श्री सीमेंट्स 4.55 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले शेयर्स की बात करें तो भारती एयरटेल के शेयरों में 4.33 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
Published on:
01 Mar 2021 04:21 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
