
अब बिना कैश के मिलेगा पेट्रोल- डीजल, ये है नया तरीका
नई दिल्ली। सरकार लोगों को कैशलेस बनाने की तरफ कई कदम उठा रही हैं। ऐसा ही एक कदम सरकार ने पेट्रोल-डीजल को लेकर उठाया हैं। जल्द ही पेट्रोल पंप पर सरकार भुगतान करने का एक अनोखा तरीका लेकर आने जा रही हैं। कुछ दिनों बाद से पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए नकदी, डेबिट या क्रेडिट कार्ड ले जाने की जरूरत नहीं रहेगी। पेट्रोल पंप पर आप अपना अंगूठा लगा कर भुगतान कर सकेगें। भुगतान का ये नया तरीका अगले दो माह में शुरू हो जाएगा। अंगूठे से भुगतान करना माइक्रो एटीएम ऑक्सीजन मशीनों के संभव पाएगा
अगूठें के जरिए कर सकेगें भुगतान
माइक्रो एटीएम ऑक्सीजन मशीन पर बार केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भुगतान हो जाएगा। यह मशीन डेबिट, क्रेडिट, क्यूआर कोड, भीम, आधार-पे और यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआइ) की सेवा एक साथ उपलब्ध कराती है। ये मशीन एक तरह की प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन है, जो रिटेल नेटवर्क के जरिये पैसे ट्रांसफर करती है।
भोपाल में इंस्टॉल की गई मशीनें
सरकार के पांच साल पूरे होने जा रहे है ऐसे में सरकार सारे काम जल्द से जल्द पूरे करना चाहती हैं। इसलिए सरकार कुछ शहरों को जल्द से जल्द स्मार्ट सिटी बनाने में लगी हैं। इसी के तहत सरकार कई शहरों में ये मशीन लगवाना चहाती हैं। भोपाल के दो पेट्रोल पंपों में मशीनें इंस्टॉल की जा चुकी हैं। इस मशीन को इंस्टॉल करने को लाने के लिए इंडियन ऑयल कॉपरेरेशन (आइओसीएल) ने ऑक्सीजन माइक्रो एजेंसी और आइडीएफसी बैंक के साथ करार किया है।
सेल्फ सर्विस होगी महीने
तकरीबन छह से आठ महीनों में भोपाल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोलियम कंपनियां ये मशीने लगा देगी।इसके लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने विदेश से मशीनें मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन मशीनों की एक और खास बात यह है की ये सेल्फ सर्विस होंगी। इस मशीन से उपभोक्ता अपने वाहनों में सेल्फ सर्विस से पेट्रोल-डीजल भर सकेंगे और पेमेंट भी ऑनलाइन कर सकेंगे।
Published on:
03 Aug 2018 03:07 pm
