6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक सप्ताह के बाद डीजल के दाम रहे स्थिर, पेट्रोल के दाम में भी नहीं हुआ बदलाव

पेट्रोल आैर डीजल के दाम में आज नहीं हुआ बदलाव 6 दिन के बाद डीजल के दाम रहे स्थिर लगातार दूसरे दिन पेट्रोल के दाम में कोर्इ बदलाव नहीं
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Mar 20, 2019

petrol diesel price

एक सप्ताह के बाद डीजल के दाम रहे स्थिर, पेट्रोल के दाम में भी नहीं हुआ बदलाव

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में आज बुधवार को स्थिर रहे। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम मंगलवार वाले ही लागू रहेंगे। आपको बता दें कि डीजल के दाम में 6 दिन के बाद स्थिर हुए हैं। उससे पहले 12 और 13 मार्च को दाम स्थिर रहे थे। वहीं पेट्रोल के दाम को भी स्थिर रखा गया है। यह लगातार दूसरा दिन है। जब पेट्रोल के दाम स्थिर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आप आज अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाएंगे।

पेट्रोल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। जिसके बाद देश के चार प्रमुख महानगरों में सोमवार वाले दाम ही लागू रहेंगे। नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.78, 74.86, 78.40 और 75.59 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि 8 मार्च से पेट्रोल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी इजाफा हो सकता है।

डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। जिसके बाद देश के चार प्रमुख महानगरों नई दिल्ल, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.80, 68.59, 69.97 और 70.59 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। आपको बता दें कि डीजल के दाम में 6 दिन के बाद डीजल के दाम स्थिर देखने को मिले हैं। इससे पहले डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग