5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने की कीमतों में इतने रुपए की आर्इ गिरावट, जानकर दंग रह जाएंगे आप

सुस्त जेवराती मांग के बीच वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक फीकी पडऩे से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए की गिरावट के साथ 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jun 05, 2018

Gold Price

सोने की कीमतों में इतने रुपए की आर्इ गिरावट, जानकर दंग रह जाएंगे आप

नर्इ दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से गोल्ड की कीमतें लोगों के होठों पर मुस्कान बिखेर रही हैं। आज भी गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। यही समय है कि आप कम कीमत पर गोल्ड की खरीदारी कर सकते हैं। आंकड़ों पर बात करें तो सुस्त जेवराती मांग के बीच वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक फीकी पडऩे से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए की गिरावट के साथ 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी 50 रुपए की बढ़त में 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गर्इ।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में आज सोने में घटबढ़ रही। लंदन का सोना हाजिर 0.90 डॉलर चढ़कर 1,292.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 1.30 डॉलर फिसलकर 1,296.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से सोने की वैश्विक बाजार में मांग कमजोर पड़ी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चांदी में तेजी रही। चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की मजबूती के साथ 16.41 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

स्थानीय बाजर में सोना-चांदी
स्थानीय बाजार में कमजोर मांग के कारण सोने ने सोमवार की बढ़त खो दी। सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए लुढ़ककर 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपए पर स्थिर रही। औद्योगिक ग्राहकी आने से तीन दिन की गिरावट से उबरती हुई चांदी हाजिर 50 रुपए की तेजी में 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गर्इ। चांदी वायदा भी 75 रुपए चमककर 39,570 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 76 हजार और 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,600
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,450
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 40,500
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,570
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 77,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग