4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने की कीमतों में तीन दिन के बाद आर्इ बड़ी गिरावट, चांदी भी हुर्इ कमजोर

आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए टूटकर 32,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 100 रुपये की गिरावट में 39,400 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Oct 13, 2018

Gold Price

सोने की कीमतों में तीन दिन के बाद आर्इ बड़ी गिरावट, चांदी भी हुर्इ कमजोर

नर्इ दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में सप्ताहांत पर आयी गिरावट के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए टूटकर 32,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 100 रुपये की गिरावट में 39,400 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

सोने में आर्इ गिरावट
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोने में गिरावट रही। सोना हाजिर 4.80 डॉलर की नरमी में 1,218.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 8.60 डॉलर लुढ़ककर 1,219 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से सप्ताहांत पर पीली धातु दबाव में आ गर्इ। सोने और डॉलर में व्युत्क्रमानुपाति संबंध होता है। डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे इसकी मांग घटती है और कीमतों में तेजी आती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को चांदी हाजिर 14.56 डॉलर पर स्थिर रही।

स्थानीय बाजार में सोने की कीमत
स्थानीय बाजार में सोने में लगातार तीन दिन की तेजी के बाद नरमी आर्इ है। सोना स्टैंडर्ड 70 रुपए फिसलकर 32,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही फिसलकर 31,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर स्थिर रही। चांदी में भी गिरावट का रुख रहा। चांदी हाजिर 100 रुपये टूटकर 39,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ। भविष्य में कीमतों में तेजी की संभावना से चांदी वायदा 15 रुपए की मामूली तेजी में 38,920 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 75 हजार और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,050
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,900
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,400
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,920
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,600

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग