4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

60 रुपए महंगा हुअा सोना, चांदी में आर्इ 85 रुपए की गिरावट

मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार पांच दिन की गिरावट से उबरता हुआ 60 रुपए की मजबूती में 32,060 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच औद्योगिक मांग सुस्त पडऩे से चांदी 85 रुपए फिसलकर 38,315 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Dec 18, 2018

Gold and silver price

60 रुपए महंगा हुअा सोना, चांदी में आर्इ 85 रुपए की गिरावट

नर्इ दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच कम भाव पर स्थानीय जेवराती ग्राहकी आने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार पांच दिन की गिरावट से उबरता हुआ 60 रुपए की मजबूती में 32,060 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच औद्योगिक मांग सुस्त पडऩे से चांदी 85 रुपए फिसलकर 38,315 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना चांदी
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर आज 2.50 डॉलर की तेजी के साथ 1,248.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमरीकी सोना वायदा भी 0.70 डॉलर की बढ़त में 1,252.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमरीकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पडऩे से पीली धातु की चमक तेज हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 14.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गर्इ।

घरेलू बाजार में सोना चांदी
कम भाव पर मांग आने से सोना स्टैंडर्ड आज 60 रुपए की तेजी में 32,060 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त के साथ 31,910 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 25,000 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी हाजिर 85 रुपए की गिरावट में 38,315 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ। चांदी वायदा भी 50 रुपए लुढ़ककर 37,880 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। चांदी की गिरावट का असर सिक्कों पर भी रहा। सिक्का लिवाली और बिकवाली 1,000 -1,000 रुपए की गिरावट दर्ज करते हुए क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपये प्रति सैकड़ा के भाव बिके।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,060
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,910
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,315
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,880
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 25,000

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग