5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोना आैर चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना 210 रुपए आैर चांदी 435 रुपए सस्ता

बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 210 रुपए फिसलकर 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस बीच औद्योगिक मांग कमजोर पडऩे से चांदी भी 435 रुपए की तेज गिरावट के साथ 37,880 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Dec 19, 2018

gold price hike in Diwali 2018 season

gold price hike in Diwali 2018 season

नर्इ दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच जेवराती मांग की सुस्ती से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 210 रुपए फिसलकर 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस बीच औद्योगिक मांग कमजोर पडऩे से चांदी भी 435 रुपए की तेज गिरावट के साथ 37,880 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ। आपको बता दें कि घरेलू स्तर पर दिसंबर माह की यह सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पीली धातू की मांग बढ़ी
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर आज 0.95 डॉलर की तेजी के साथ 1,250.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमरीकी सोना वायदा भी 1.00 डॉलर की बढ़त में 1,253.60 डॉलर प्रति आैंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमरीकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मद्देनजर दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से पीली धातु की मांग बढ़ी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 14.68 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गर्इ।

घरेलू बाजार में मांग में कमजोरी
वैश्विक तेजी के बावजूद जेवराती मांग कमजोर पडऩे से सोना स्टैंडर्ड आज 210 रुपए की गिरावट में तीन दिसंबर के बाद के निचले स्तर 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 31,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 25,000 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी हाजिर 435 रुपए की गिरावट में 37,880 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा भी 450 रुपए लुढ़ककर 37,430 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा के भाव पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,850
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,700
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,880
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,430
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 25,000

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग