4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना, आज इतने बढ़ गए हैं दाम

आज सोना के दाम में हुआ 50 रुपए प्रति दस ग्राम का इजाफा चांदी की कीमत में हुई 180 रुपए प्रति किलोग्राम की कटौती लगातार दूसरे दिन हुआ सोना महंगा, दो दिनों में 135 रुपए का हुआ इजाफा
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Apr 02, 2019

Gold and silver price

लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना, आज इतने बढ़ गए हैं दाम

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग कमजोर पडऩे से चांदी 180 रुपए की गिरावट में 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। आपको बता दें कि सोमवार को सोना 85 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ था। ऐसे में सोना दो दिनों के अंदर 135 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हो चुका है। वहीं चांदी दो दिनों में 200 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ती हो चुकी है। सोमवार को चांदी के दाम में 20 रुपए की मामूली कटौती देखने को मिली थी।

इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी के दाम
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से लंदन का सोना हाजिर 1.35 डॉलर की गिरावट में तीन सप्ताह के निचले स्तर 1,286.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमरीकी सोना वायदा भी 2.90 डॉलर टूटकर 1,291.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में भी गिरावट रही। चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की नरमी के साथ 15.00 डॉलर प्रति औंस बिकी।

स्थानीय स्तर पर सोना और चांदी
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए चमककर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। चांदी में नरमी रही। चांदी हाजिर 180 रुपए फिसलकर 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 37,450 रुपए प्रति किलोग्राम टिकी रही। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,870
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,700
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,400
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,450
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग