6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

85 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ सोना, चांदी हुर्इ 20 रुपए सस्ती

नर्इ दिल्ली में सोना हुआ 32,820 रुपए प्रति दस ग्राम चांदी की कीमत पहुंची 38,580 रुपए प्रति किलोग्राम
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Apr 01, 2019

Gold and silver price

85 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ सोना, चांदी हुर्इ 20 रुपए सस्ती

नर्इ दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपए चमककर 32,820 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 20 रुपए की गिरावट में 38,580 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

इंटरनेशनल मार्केट में सोना आैर चांदी
शेयर बाजारों में तेजी के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में नरमी रही। सोना हाजिर 0.2 फीसदी की गिरावट में 1,290.01 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले कारोबारी दिवस एक समय यह तीन सप्ताह के निचले स्तर 1,286.35 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया था। जून का अमरीकी सोना वायदा भी 2.90 डॉलर टूटकर 1,295.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में भी गिरावट रही। चांदी हाजिर 0.2 फीसदी की नरमी के साथ 15.11 डॉलर प्रति औंस बिकी। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि मार्च में चीन का औद्योगिक उत्पादन चार महीने में पहली बार बढ़ा है। इससे वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में तेजी आर्इ है और सोने की चमक घटी है। आम तौर पर शेयर बाजार और पीली धातु में व्युत्क्रमानुपाति संबंध होता है।

स्थानीय बाजार में आर्इ सोने में तेजी
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 85 रुपए चमककर 32,820 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,650 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। चांदी में नरमी रही। चांदी हाजिर 20 रुपये फिसलकर 38,580 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 310 रुपए लुढ़ककर 37,450 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,820
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,650
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,580
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,450
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग