4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धुलंडी के दिन देश के लोगों को राहत, पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती, जानिए अपने शहर में दाम

धुलंडी के दिन पेट्रोल आैर डीजल के दाम में राहत पेट्रोल के दाम में 7 पैसे न्रति लीटर की कटौती डीजल की कीमत में 8 पैसे प्रति लीटर घटे दाम
2 min read
Google source verification
petrol diesel price

धुलंडी के दिन देश के लोगों को राहत, पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती, जालिए अपने शहर में दाम

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से क्रूड ऑयल के दाम में में कमी और डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम दोनों में कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे और डीजल की कीमत में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। इससे एक दिन पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिली थी। आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम में लगातार बढ़ोतरी और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज कटौती के बाद आपको पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे।

पेट्रोल की कीमत में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिल रही है। नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.71, 74.79, 78.33 और 75.52 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। बुधवार को पेट्रोल के दाम में स्थिरता देखने को मिली थी। इससे पहले पेट्रोल के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो पेट्रोल के दाम में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

डीजल के दाम में में 8 पैसे की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम क्रमश: 66.72, 68.51 और 69.89 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दाम 70.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। बुधवार को डीजल के दाम स्थिर रखे गए थे। उससे पहले डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग