5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में राहत जारी,यहां जानिए आपके शहर में कितने हो गए दाम

आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे आैर डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Feb 05, 2019

petrol diesel price

पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में राहत जारी, लगातार 6वें दिन पेट्रोल की कीमत में कटौती

नर्इ दिल्ली। पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में राहत मिलना जारी है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्राेल के दाम में लगातार 6वें दिन कटौती की गर्इ है। वहीं डीजल के दाम भी कम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार आज पेट्रोल पर 15 पैसे आैर डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जानकारों की मानें तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आॅयल की कीमतों में लगातार कटौती होने का असर स्थानीय बाजार में देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कटौती देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में भी यह कटौती जारी रह सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि इस कटौती के बाद पेट्रोल आैर डीजल के क्या हो गए हैं…

पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार प्रमुख महानगरों मेें पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नर्इ दिल्ली आैर कोलकाता में पेट्रोल के दाम क्रमशः 70.44 आैर 72.55 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 76.08 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी के बाद दाम 73.11 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आर्इअोसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नर्इ दिल्ली आैर कोलकाता में डीजल के दाम क्रमशः 65.51 आैर 67.29 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में डीजल के दाम में 11 पैसे न्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम क्रमशः 68.59 आैर 69.20 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में इसी तरह की राहत देखने को मिल सकती है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग