5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 दिन के बाद हुर्इ पेट्रोल में 17 आैर डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती

आज देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 17 पैसे आैर डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है।
2 min read
Google source verification
petrol diesel price

पेट्रोल-डीजल लेने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर,वरना आप भी हो सकते है शिकार

नर्इ दिल्ली। 12 दिसंबर को पेट्रोल आैर डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हुआ था। जिसके बाद 20 दिसंबर तक या तो पेट्रोल आैर डीजल के दाम बढ़े या फिर स्थिर रहे। कम नहीं हुए। लेकिन शुक्रवार को पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में क्रमशः 17 आैर 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो पेट्राेल आैर डीजल के दाम में कटौती इसलिए देखने को मिल रही है क्योंकि क्रूड आॅयल का प्रोडक्शन हार्इ पर चल रहा है। एेसे में कच्चे तेल पर दबाव बना हुआ है। आपको बता दें कि 1 जनवरी 2019 से क्रूड आॅयल प्रोडक्शन में जबरदस्त कटौती देखने को मिलेगी। आइए आपको भी बताते हैं कि इन चार महानगरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम क्या हो गए हैं…

पेट्रोल के दाम में कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में कटौती देखने को मिली है। नर्इ दिल्ली आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 70.46 आैर 76.08 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद पेट्रोल के दाम 72.55 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 73.11 प्रति लीटर हैं।

डीजल के दाम में भी कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। नर्इ दिल्ली आैर कोलकाता में डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौैती की है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 64.39 आैर 66.15 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम क्रमशः 67.39 आैर 67.98 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग