10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगातार 5वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 24 पैसे तक का हुआ इजाफा

आज यानि 9 जुलार्इ 2018 को पेट्रोल के दामों में 24 पैसे प्रति लीटर वृद्घि देखने को मिली, वहीं डीजल की कीमतों में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jul 09, 2018

Petrol-diesel price

लगातार 5वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 24 पैसे तक का हुआ इजाफा

नर्इ दिल्ली। करीब 36 दिनों की राहत के बाद पेट्रोल आैर डीजल के दामों में राजधानी एक्सप्रेस की गति की बढ़ने लगे हैं। लगातार 5वें दिन पेट्रोल आैर डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्घि हो चुकी है। ताज्जुब की बात तो ये पेट्रोल आैर डीजल के दामों में वृद्घि में कोर्इ अंतर नहीं है। दोनों ही समान दरों से हो रही है। जानकारों की मानें तो क्रूड आॅयल में लगातार वृद्घि आैर र्इरान से तेल के आयात ना करने का अमरीकी दबाव बड़ी वजह बताया जा रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज पेट्रोल आैर डीजल के दामों में कितनी वृद्घि देखने को मिल रही है।

पेट्रोल के दामों में 24 पैसे तक का इजाफा
आज यानि 9 जुलार्इ 2018 को पेट्रोल के दामों में 24 पैसे प्रति लीटर वृद्घि देखने को मिली। जहां राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 23 पैसे की वृद्घि के साथ 76.36 रुपए प्रति लीटर हो गए। वहीं कोलकाता में भी पेट्रोल के दामों में 23 पैसे की वृद्घि देखने को मिली। जिसके बाद यहां पेट्रोल के दाम 79.03 रुपए प्रति लीटर हो गए। मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम 23 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 83.75 रुपए प्रति लीटर पर आ गए। वहीं चेन्नर्इ में सबसे ज्यादा 24 पैसे वृद्घि के साथ 79.25 रुपए प्रती लीटर पर आ गए।

अाज इतने बढ़े पेट्रोल के दाम






























शहरपेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में)कितने बढ़े दाम (पैसे प्रति लीटर में)
दिल्ली76.3623
कोलकाता79.0323
मुंबर्इ में83.7523
चेन्नर्इ79.2524


डीजल में हुर्इ 23 पैसे तक की बढ़ोत्तरी
डीजल में भी पेट्रोल के मुकाबले समान रूप से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। जहां दिल्ली आैर कोलकाता में डीजल की कीमतों में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। जिससे दिल्ली में डीजल की कीमत 68.07 रुपए प्रति लीटर आैर कोलकाता में 70.62 रुपए प्रति लीटर कीमत हो गर्इ है। वहीं मुंबर्इ में डीजल की कीमत 23 पैसे की वृद्घि के साथ 72.23 रुपए प्रति लीटर आ गर्इ है। वहीं चेन्नर्इ में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। जिसके बाद वहां पर डीजल के दाम 71.85 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं।

अाज इतने बढ़े डीजल के दाम






























शहरडीजल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में)कितने बढ़े दाम (पैसे प्रति लीटर में )
दिल्ली68.0721
कोलकाता70.6221
मुंबर्इ72.2323
चेन्नर्इ71.8522


पांच दिनों में इतने बढ़ चुके हैं दाम

वहीं पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों का 4 जुलार्इ से बहीखाता देखा जाए तो पेट्रोल के दामों में 85 पैसे प्रति लीटर की वृद्घि देखने को मिल चुकी है। वहीं डीजल में 74 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। जहां दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 81 पैसे प्रति लीटर आैर डीजल में 69 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वहीं कोलकाता में इन पांच दिनों में पेट्रोल में 80 पैसे आैर डीजल में 69 पैसे प्रति लीटर की वृद्घि हो चुकी है। वहीं बात मुंबर्इ की करें तो पेट्रोल 81 पैसे आैर डीजल 74 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुका है। चेन्नर्इ में पेट्रोल में 85 पैसे आैर डीजल में 73 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़ चुके हैं।

4 जुलार्इ से अब तक कितनी बढ़ी कीमतें






























शहरपेट्रोल की कीमत (पैसे प्रति लीटर में)डीजल कीमत दाम (पैसे प्रति लीटर में )
दिल्ली8169
कोलकाता8069
मुंबर्इ8174
चेन्नर्इ8573