11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया की सबसे महंगी पार्किंग के बारे में जानते हैं, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

हॉन्गकॉन्ग में दुनिया में सबसे ज्यादा कीमत पर पार्किंग स्पेस बिकने का मामला पता चला है, कोउलून इलाके में अपनी पार्किंग को 7.65 लाख डॉलर (5.2 करोड़ रुपए) में बेचा गया है।

2 min read
Google source verification
parking

दुनिया की सबसे सबसे महंगी पार्किंग के बारे में जानते हैं, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

नर्इ दिल्ली। भारत ही दुनिया में अब सबसे ज्यादा समस्या पार्किंग की हो गर्इ है। लोगों के पास जितनी गाड़ियां उसके मुकाबले पार्किंग का स्पेस बिल्कुल भी नहीं है। इसलिए मौजूदा समय में गाड़ियों से ज्यादा की कीमत पार्किंग की हो गर्इ है। आज एक एेसा मामला सामने आया है। हॉन्गकॉन्ग में दुनिया में सबसे ज्यादा कीमत पर पार्किंग स्पेस बिकने का मामला पता चला है। कोउलून इलाके में अपनी पार्किंग को 7.65 लाख डॉलर (5.2 करोड़ रुपए) में बेचा गया है। किसी पार्किंग के लिए यह दुनिया की सबसे बड़ी बोली बतार्इ जा रही है।

रिकाॅर्ड की कीमत पर हुर्इ डील
विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के अनुयार यह सिंगल पार्किंग स्पेस सुंग हुंग काई प्रॉपर्टीज के लग्जरी प्रोजेक्ट अल्टिमा में बिकी। इस इलाके में फ्लैट की तुलना में पार्किंग की कीमत प्रति स्क्वायर फुट दोगुनी है। इस बिल्डिंग में रहने वाले एक कपल ने बायर को यह पार्किंग बेची। रिकॉर्ड कीमत पर हुई इस डील में पार्किंग की कीमत 5,663 डॉलर प्रति वर्ग फुट रही, जबकि कोउलून में प्रति वर्ग फुट औसत कीमत 2,083 डॉलर है।

इतना कमाया प्राॅफिट
वैसे इस रिकॉर्ड कीमत पर पार्किंग खरीदने वाले की पहचान हो गई। रिपोर्ट के अनुसार रिकॉर्ड कीमत पर पार्किंग खरीदने वाला शहर की एक फाइनेंशियल कंपनी का हेड है। वहां के लैंड रजिस्ट्री डिपार्टमेंट द्वारा जारी डाटा के अनुसार यह पार्किंग एक दंपति सियु-किट और त्सुई-लिंग ने बेची है। सितंबर में किए गए निवेश पर उन्होंने लगभग 2.3 करोड़ रुपए का प्रॉफिट कमाया।

इतनी है फ्लैट की कीमत
इस महंगे इलाके में 1,911 वर्ग फुट से कम एरिया वाले 4-बेडरूम अपार्टमेंट के लिए कार पार्किंग के लिए लगभग 135 वर्ग फुट जगह होती है। वहीं इतने बड़े फ्लैट की कॉस्ट 1.25 करोड़ डॉलर है। बीते साल हॉन्गकॉन्ग के एक अन्य इलाके में 6.60 लाख डॉलर में पार्किंग स्पेस बिकने का रिकॉर्ड बना था। रियल एस्टेट में स्पेशलाइज इन्वेस्टमेंट कंपनी जोन्स लैंग लसाले ने कहा कि पार्किंग स्पेस मार्केट ज्यादा ही तेजी से चढ़ रहा है।