4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल के दामों में हुई 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी, डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव

शुक्रवार को पेट्रोल के दामों में हुई 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी डीजल के दाम रहे स्थिर आईओसीएल से मिली जानकारी
2 min read
Google source verification
petrol

पेट्रोल के दामों में हुई 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी, डीजल के दामों में मिली राहत

नई दिल्ली। देश में हो रहे क्रूड ऑयल के दामों का असर साफ देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिनों से देश में पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए थे, वहीं आज पेट्रोल के दामों में औसतन 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.91 रुपए प्रति लीटर है। अगर हम डीजल के दामों की बात करें तो आज डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि पेट्रोल की कीमतों में हुए इस बदलाव के बाद आपको अपने शहर में कितने दाम चुकाने होंगे।


पेट्रोल के दामों में औसतन 5 पैसे प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता , मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.91, 74.93, 78.48, और 75.67 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। देश में पिछले तीन दिनों से पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए थे, तीन दिन बाद आज पेट्रोल के दामों में बढो़तरी देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो आगामी लोकसभा चुनाव के कारण आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में इसी तरह का ट्रेंड देखने को मिल सकता है।






























महानगरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)बढ़ोतरी (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली72.915
कोलकाता74.935
मुंबई78.485
चेन्नई75.675

डीजल के दाम रहे स्थिर

इसके साथ ही आपको बता दें कि आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दामों में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं, गुरुवार को देश में डीजल के दामों में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। डीजल की दाम स्थिर होने के कारण 4 अप्रैल वाले दाम ही आपको चुकाने होंगे। आज आपको अपने महानगर नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.14, 67.88, 69.22 और 69.83 रुपए प्रति लीटर हैं।

























महानगरडीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)
नई दिल्ली66.14
कोलकाता67.88
मुंबई69.22
चेन्नई69.83

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग