6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ बदलाव, डीजल में 8 पैसे प्रति लीटर की मामूली बढ़ोतरी

15 अक्टूबर को पेट्रोल के दाम में कोर्इ बदलाव नहीं हुआ, जबकि डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की मामूली बढ़ोतरी की गर्इ।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Oct 15, 2018

Petrol-diesel price

पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ बदलाव, डीजल में 8 पैसे प्रति लीटर की मामूली बढ़ोतरी

नर्इ दिल्ली। क्रूड आॅयल के दाम कम होने के बाद भी आॅयल कंपनियों आैर केंद्र सरकार पेट्रोल आैर डीजल पर किसी तरह की कोर्इ राहत देने को तैयार नहीं है। जहां डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी कर महंगार्इ को चरत पर पहुंचाने की तैयारी चल रही है। वहीं पेट्रोल के दाम में भी लगातार बढ़ोतरी जा रही है। वैसे सोमवार यानी 15 अक्टूबर को पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी नहीं की गर्इ है। डीजल के दाम में बढ़ोतरी का क्रम जारी है। आपको बता दें कि 4 अक्टूबर को पेट्रोल आैर डीजल की ड्यूटी पर केंद्र सरकार ने 2.50 रुपए कम किया था। जिसके बाद सरकारों को भी अपील की गर्इ थी। जिसके तहत बीजेपी शासित आैर समर्थित राज्यों ने दामों को कम भी किया था। उसके बाद पेट्रोल आैर डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी होने से वो राहत भी काफी घट गर्इ है। एेसा ही चलता रहा जो पेट्रोल आैर डीजल के दाम कुछ दिनों में वहीं पहुंच जाएंगे जो 4 अक्टूबर 2018 को थे।

पेट्रोल के नहीं बढ़े दाम
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज पेट्रोल के दाम में किसी तरह का कोर्इ बदलाव नहीं किया गया है। सोमवार को भी पेट्रोल के दाम देश में प्रमुख महानगरों में वहीं रहेंगे जो शनिवार को थे। आंकड़ों की मानें तो आज नर्इ दिल्ली में पेट्रोल के दाम 82.72, कोलकाता में 84.54, मुंबर्इ में 88.18 आैर चेन्नर्इ में 85.99 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
वहीं दूसरी आेर डीजल के दाम में मामूली बढ़ोतरी की गर्इ है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम 8 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार नर्इ दिल्ली आैर कोलकाता में डीजल में बढ़ोतरी 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुर्इ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में क्रमशः 75.46 आैर 77.31 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में डीजल के दाम में बढ़ोतरी 9 पैसे प्रति लीटर हुर्इ है। जिसके बाद दोनों महानगरों कीमत क्रमशः 79.11 आैर 79.80 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग