3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेयर बाजार पर दिखा ट्रेड वाॅर का असर, गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी

सेंसेक्स 17 अंकों कि गिरावट के साथ 35605 के स्तर पर खुला वहीं निफ्टी भी 8 अंक लुढ़ककर 10809 के स्तर पर खुला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 18 Jun 2018, 9:44 AM IST

Share Market

शेयर बाजार पर दिखा ट्रेड वाॅर का असर, गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी

मुंबर्इ। अमरीका आैर चीन के बीच चल रहे ट्रेड वाॅर के असर आज एशियार्इ के साथ-साथ घरेलू बाजाराें में भी देखने को मिल रहे हैं। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ खुला। 30 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 17 अंकों की गिरावट के साथ 35605 के स्तर पर खुला वहीं निफ्टी भी 8 अंक लुढ़ककर 10809 के स्तर पर खुला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद आज के कारोबार में बीपीसीएल, एचपीसीएल आैर आर्इआेसी के शेयरों में 3 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। वहीं डाॅ रेड्डीज लैब्स, वेदांता, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील आैर आेएनजीसी के शेयरों में दबाव देखने को मिला। मिडकैप आैर स्माॅलकैप इंडेक्स में मिलाजुला संकेत देखने को मिल रहा है। बीएसर्इ के स्माॅलकैप इंडेक्स में 3 अंको की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं बीएसर्इ का मिडकैप आैर सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

मेटल सेक्टर लाल निशान पर

आज के कारोबार में सेक्टोरिलय इंडेक्स की बात करें तो इसमें भी मिलाजुला संकेत ही दर्ज की जा रही है। बैंक आॅटो, एफएमसीजी, फार्मा, आर्इटी आैर आॅयल एंड गैस के स्टाॅक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स आैर मेटल सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में मेटल सेक्टर 168 अंक टूटकर 13239 के स्तर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी की बात करें तो आज ये भी लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी आज 33 अंकों की गिरावट के साथ 26384 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


एशियार्इ बाजार में कमजोरी

अमरीका आैर चीन के बीच चल रहे ट्रेड वाॅर का असर दुनियाभर के बाजारों में देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केर्इ में आज करोबार के दौरान 0.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं एसजीएक्स निफ्टी भी 44 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी की बात करें तो इसमें भी 0.81 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। चीन, हांगकांग, ताइवार आैर इंडोनेशिया के बाजार आज बंद हैं। इसके पहले शुक्रवार को हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन अमरीकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमरीका में पिछले 10 साल से की बाॅन्ड यील्ड में गिरावट देखी गर्इ।


15 पैसे टूटकर खुला रुपया

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन रुपए में कमजोरी देखने को मिली। आज डाॅलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटकर 68.16 के स्तर पर खुला। इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी रुपए में भारी गिरावट देखने को मिली। थी। शुक्रवार को पूरे दिन के कारोबार के बाद डाॅलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे टूटकर 68.01 के स्तर पर बंद हुआ था।