
नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ( Twitter ) ने जानकारी देते हुए कहा कि उसका राजस्व ( twitter revenue ) वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में पिछले साल के मुकाबले 18 फीसदी बढ़कर 84.1 करोड़ डॉलर हो गया। ट्विटर ने बताया कि इस दौरान उसके सक्रिय यूजर्स की संख्या बढ़कर 13.9 करोड़ हो गई है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कारोबार की शुरुआत में ट्विटर के शेयर में चार फीसदी की तेजी आई है।
लगातार बढ़ रही है मोनेटाइज्ड यूजर्स की संख्या
कंपनी ने कहा कि औसत ट्विटर पर एमडीएयू ( मोनेटाइज्ड डेली एक्टिव यूजर ) दूसरी तिमाही में 13.9 करोड़ रहा जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह संख्या 12.2 करोड़ थी। कंपनी के अनुसार, वर्ष 2019 की पहली तिमाही में ट्विटर पर एमडीएयू की तादाद 13.4 करोड़ थी।
भारत में ट्विटर यूजर्स की संख्या
अगर भारत की बात करें तो यहां भी ट्विटर के दीवानों की संख्या कम नहीं है। एक अनुमान के अनुसार देश में ट्विटर यूजर्स की संख्या करीब 3.50 करोड़ है। जानकारों की मानें तो बाकी सोशल साइट्स के मुकाबले ट्विटर ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। ऐसे में वो दिन दूर नहीं जब देश में यूजर्स की संख्या 4 करोड़ के आसपास पहुंच जाएगी।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
27 Jul 2019 06:33 am
Published on:
27 Jul 2019 06:30 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
