नई दिल्ली: कोरोनावायरस की वजह से देश भर में सन्नाटा सा पसरा है । सरकारी और प्राइवेट ऑफिसेज में वर्क फ्राम होम कर दिया गया है। पब्लिक प्लेस, मॉल्स और सिनेमाघरों में ताला पड़ चुका है लेकिन एक जगह है जहां हर दिन कोरोना की वजह से हंगामा सुनाई देता है। हम बात कर रहे हैं शेयर मार्केट की। लेकिन अब 30000 से नीचे पहुंच चुके बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को भी बंद करने की मांग उठ रही है । हालांकि इस बात पर आखिरी फैसला SEBI को लेना होगा ।