नई दिल्ली: कोरोनावायरस की वजह से कई देशों ने लोगों की आवा-जाही पर रोक लगा दी है । और इसका असर अब दिखने लगा है । पूरी दुनिया में ट्रैवेल एडवाइजरी जारी हो चुकी है, जिसकी वजह से इंटरनेशनल फ्लाइट्स मिलना मुश्किल हो गया है। और कई लोग दूसरे देशों में फंसे हुए हैं। भारत में भी हालात कुछ अलग नहीं है । यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए Goair ने जहां एक महीने के लिए इंटरनेशनल रूट पर उड़ान बंद करने का फैसला किया है वहीं बाकी एयरलाइंस भी उड़ानों की संख्या कम कर चुकी है।