5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WPI घटकर 22 महीने के निचले स्तर पर, मई माह में 2.45 फीसदी रही, सब्जियां हुईं सस्ती

मई माह में थोक महंगाई दर घटकर 2.45 फीसदी रही। अप्रैल माह में थोक महंगाई दर 3.07 फीसदी थी। मार्च की थोक महंगाई दर 3.18 फीसदी से संशोधित करके 3.1 फीसदी की गई है।
2 min read
Google source verification
WPI

WPI घटकर 22 महीने के निचले स्तर पर, मई माह में 2.45 फीसदी रही, सब्जियां हुईं सस्ती

नई दिल्ली। खुदरा महंगाई दर और औद्योगिक महंगाई दर के बाद आज थोक महंगाई दर भी जारी कर दिया गया है। मई माह में थोक महंगाई दर अप्रैल माह के 3.07 फीसदी की तुलना से घटकर 2.45 फीसदी रही है। इसके साथ ही थोक महंगाई दर 22 महीने के निचले स्तर पर आ गई है। मार्च की थोक महंगाई दर 3.18 फीसदी से संशोधित करके 3.1 फीसदी कर दी गई है।

1 करोड़ किसानों को मोदी सरकार का तोहफा, 100 दिनों में मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड

सस्ती हुईं सब्जियां

महीने दर महीने आधार पर मई में कोर डब्ल्यूपीआई 1.9 फीसदी से घटकर 1.2 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर मई में खाद्य पदार्थों की थोक महंगाई दर 4.95 फीसदी से बढ़कर 5.1 फीसदी पर आ गई है। वहीं मई में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की थोक मंहगाई दर 1.72 फीसदी से घटकर 1.28 फीसदी पर रही है। महीने दर महीने आधार पर मई में सब्जियों की थोक मंहगाई में बड़ी गिरावट आई है। मई में सब्जियों की थोक मंहगाई दर अप्रैल के 40.65 फीसदी से घटकर 35.15 फीसदी रही है। वहीं अंडा, मांस और मछली की थोक मंहगाई 6.94 फीसदी से घटकर 5.64 फीसदी पर आ गई है।

फोर्ब्स ने जारी की दुनिया की 2000 बड़ी कंपनियों की लिस्ट, मुकेश अंबानी की RIL रही टॉप पर

महंगे हुए दाल

हालांकि मई महीने में दालों की महंगाई बढ़ती दिखी है। महीने दर महीने आधार पर मई में दालों की थोक महंगाई 14.32 फीसदी से बढ़कर 18.36 फीसदी पर आ गई है। मई में आलू की कीमतों में कमी आई है लेकिन प्याज महंगी हुई है। महीने दर महीने आधार पर मई में आलू की थोक महंगाई -17.15 फीसदी से घटकर -23.36 फीसदी और प्याज की थोक महंगाई दर -3.43 फीसदी से बढ़कर 15.89 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर मई में प्राइमरी आर्टिकल्स की थोक महंगाई 6.50 फीसदी से घटकर 6.16 फीसदी और ईंधन-बिजली की थोक मंहगाई दर 3.84 फीसदी से घटकर 0.98 फीसदी पर आ गई है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग