6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगोड़ा खाने और स्कूल न जाने की जिद पर मां ने मारा चाटा, 9वीं की छात्रा ने उठाया हैरान करने वाला कदम

UP Crime: यूपी के मथुरा जिले में 13 साल की छात्रा ने मंगोड़ा खाने और स्कूल न जाने की जिद की। इसपर उसकी मां ने उसे डांटते हुए चाटा मार दिया। इससे नाराज 9वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

less than 1 minute read
Google source verification
mathura_crime.jpg

Girl Student Commits Suicide: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 13 साल की छात्रा ने मां मंगोड़ा बनाने को कहा। मां ने मना किया तो उसने जिद पकड़ ली। इसपर मां ने उसे दो थप्पड़ मार दिए। इससे नाराज होकर वह बिना कुछ खाए ही सो गई। सुबह जागने पर स्कूल नहीं जाने की जिद करने लगी। इसपर फिर उसकी मां ने उसे चाटा मार दिया और जबरन स्कूल भेज दिया। इससे नाराज छात्रा हाईवे थानाक्षेत्र के गणेशरा इलाके में अलवर-मथुरा रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। यहां उसने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर अपनी जीवनलील समाप्त कर ली। छात्रा की आत्महत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, मथुरा जिले में कृष्णा नगर के ओम नगर निवासी रामवीर शर्मा ऑटो चलाते हैं। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। बेटा 12वीं का छात्र है। जबकि बेटी खुशी शर्मा 9वीं की छात्रा है और उससे छोटी बेटी कक्षा 6 की छात्रा है। रामवीर शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात में बेटी ने मंगोड़ा खाने की जिद की थी। मां किसी दूसरे काम में व्यस्त थी। इसलिए मना कर दिया। नहीं मानने पर दो थप्पड़ मार दिए। इसके बाद वह बिना कुछ खाए ही सो गई थी। दूसरे दिन उसने स्कूल जाने से मना कर दिया। इसपर उसकी मां ने फिर उसे डाटते हुए चाटा मारकर स्कूल भेज दिया। इससे गुस्साई खुशी स्कूल न जाकर अलवर-मथुरा रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। जहां उसने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया तो कोहराम मच गया।